फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध पर लोक सुनवाई 11 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचेश्वर बांध के संबंध में 11 अगस्त को पिथौरागढ़ में लोक सुनवाई होगी। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि लोग अपने सुझाव लिखित, मौखिक रूप से दे सकते हैं। सुनवाई के दौरान उपस्थित रहकर टिप्पणी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि पंचेश्वर विकास प्राधिकरण की बिजली परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति को लोक सुनवाई का प्रस्ताव संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड देहरादून के समक्ष रखा गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के नियमों के अनुसार प्रस्तावक ने पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत की है। कहा कि जिले में जिलाधिकारी या उनके द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी लोक सुनवाई के अध्यक्ष होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना से संबंधित सभी अभिलेख उनके कार्यालय के साथ ही जिला पंचायत, नगरपालिका, जिला उद्योग केंद्र, एसडीएम कार्यालय गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, तहसीलदार कार्यालय कनालीछीना में मौजूद हैं। इच्छुक लोग और संस्थाएं अभिलेखों का अवलोकन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें