फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मूल्य पर शराब बेचने पर दो दुकानों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में स्थित शराब की दोनों दुकानों में अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही है। आबकारी आयुक्त आलोक साह और क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी ने दोनों दुकानों की चेकिंग के दौरान यह मामला पकड़ा। दोनों दुकानदारों का चालान करते हुए पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


यदि दूसरी बार अधिक मूल्य पर शराब बेचने का मामला पकड़ में आता है तो प्रत्येक दुकान पर 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अब दोनों दुकानों पर आबकारी विभाग ने एक-एक सिपाही की तैनाती कर दी है। दुकान में बाकायदा मूल्य सूची लगा दी गई है और ग्राहकों से कहा गया है कि वह शराब खरीदने पर दुकानदार से बिल की रसीद जरूर प्राप्त कर लें।

क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि विभाग के एक-एक कर्मचारी को दोनों दुकानों से शराब खरीदने के लिए भेजा गया। नगर की दुकान संख्या एक में मैजिक मूवमेंट शराब की बोतल की कीमत 550 रुपये ली गई, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 515 रुपये है। इसी तरह दुकान संख्या दो से मैक्डवल का अद्धा खरीदा गया। इसकी वास्तविक कीमत 220 रुपये है, लेकिन दुकानदार ने 250 रुपये ले लिए। उन्होंने स्वीकार किया कि शराब अधिक मूल्य पर बिक रही है और इसे रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें