फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में 500 महिलाओं ने ली स्वच्छता की शपथ

Sat, 30 Jan 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शनिवार को क्षेत्र की 500 महिलाओं ने स्वच्छता जागरूकता की शपथ ली। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने महिलाओं को शपथ दिलाई। क्वांटम सोशियल एंड एजुकेशनल सोसायटी की ओर से हुए कार्यक्रम में श्री धामी ने कहा कि सफाई के प्रति चेतना की गूंज हिमालय की चोटियों से निकलनी चाहिए। तभी हम सारे परिवेश को साफ रख पाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पॉलीथीन का प्रयोग न करने और उसकी जगह कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्वांटम संस्था के सचिव शैलेश खर्कवाल ने कहा कि मुनस्यारी नगर को सबसे सुंदरतम और स्वच्छ नगर बनाने के लिए 355 बहुउद्देशीय कूड़ेदान तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी के आसपास के 12 गांवों की 650 महिलाएं स्वच्छता अभियान से जुड़ चुकी हैं। अभियान में सहयोगी संस्था मोनाल के सचिव सुरेंद्र पंवार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मकसद को कामयाबी मिल रही है।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने कहा कि यह आयोजन पूरे इलाके को बड़ा संदेश दे रहा है। सफाई के प्रति इतनी जागरूकता अन्यत्र नहीं मिल सकती। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत, एसडीएम वैभव गुप्ता, शेर सिंह पांगती, मनोहर टोलिया, हरीश उप्रेती, ईश्वर कोरंगा, दान सिंह बगरी, कालू राम, कमलेश राम, लक्ष्मण राम, देवा राणा, भगत परिहार समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें