फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातीगाड़ में 50 मीटर सड़क रामगंगा में समाई

Tue, 22 Aug 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
रातीगाड़ में पहाड़ी को काटकर नई सड़क बनाती पोकलैंड मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रातीगाड़ में जमीन दरकने से सोमवार रात थल-मुनस्यारी सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा रामगंगा में समा गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से मंगलवार सुबह से ही यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10 बजे रसियाबगड़ वन पंचायत की जमीन दरकने सड़क रामगंगा में समा गई। सड़क बंद होने से नाचनी और मुनस्यारी की ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। पैदल चलने के लिए भी रास्ता भी नहीं बचा। मंगलवार सुबह से ही लोनिवि ने डोजर लगाकर पहाड़ी को काटकर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया, लेकिन पहाड़ी को काटने और मलबा हटाने में सफलता नहीं मिली। कई बार सड़क काटी, जो बह गई। शाम करीब 5 बजे हरड़िया से सिंचाई विभाग की पोकलैंड मशीन मंगाई गई। पोकलैंड से पहाड़ी को काटना शुरू किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे से बाधा पहुंच रही है। चट्टान को काटकर सड़क तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। खबर लिखे जाने तक 20 मीटर सड़क कटी थी। 30 मीटर हिस्से पर सड़क और कटनी थी। बुधवार को ही सड़क पर यातायात बहाल होने की संभावना है।

इस स्थान पर सोमवार को भी 18 घंटे सड़क बंद रही थी। इससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को जंगल के रास्ते तीन किमी घूमकर जाना पड़ रह है। नाचनी पुलिस ने दोनों ओर लोगों को पैदल आवाजाही कराने के लिए जवान तैनात कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें