फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाफा गांव में मकान में लगी आग से 50 बकरियां जिंदा जली

विज्ञापन
दाफा गांव में मकान से उठती आग की लपटें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। मडलकिया न्याय पंचायत के दाफा गांव में मंगलवार रात मकान में आग लगने से दो परिवारों की 50 बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

दाफा गांव के ललित सिंह राणा ने बताया बची सिंह और दान सिंह के संयुक्त घर के गोठ में मंगलवार रात आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे। तब आग बेकाबू हो गई थी। आग से दोनों परिवारों की 50 बकरियां जल गईं। हालांकि परिवार के सदस्य और सामान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
दोनों गरीब परिवार बकरी पालन से ही आजीविका चलाते थे। सभी बकरियों के जल जाने से आजीविका का साधन भी बंद हो गया है। घटना की सूचना क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को दे दी है। प्रधान पुष्पा देवी ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें