फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री ने की डिग्री कॉलेज में 50 बेड का छात्रावास और बीए में तीन नए विषय की घोषणा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय डॉ. अरूण की 14 पुस्तकों का विमोचन किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली डिग्री कॉलेज में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 248.50 लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बीए में तीन नए विषय अगले सत्र से शुरू करने के साथ ही 50 बेड का छात्रावास बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

महाविद्यालय गणाईगंगोली में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
इस दौरान विधायक मीना गंगोला ने महाविद्यालय को पीजी का दर्जा, विज्ञान विषय, छात्रावास और महाविद्यालय में स्टाफ की नियुक्ति, विधानसभा में चार बैंक खोलने की मांग और एटीएम वैन देने की मांग रखी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने महाविद्यालय के प्राचार्य को एक महीने में पूर्ण स्टाफ की नियुक्ति करने के आदेश दिए। इस मौके पर मोहन जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें