पथिरागढ़ महाविद्यालय में फोर जी सेवा कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फोर जी इंटरनेट सेवा से जुड़ गया है। विधायक चंद्रा पंत ने फोर जी सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि फोर जी सेवा शुरू होने के बाद महाविद्यालय प्रबंधन के साथ ही छात्रों को लाभ मिलेगा।
विधायक चंद्रा ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक महाविद्यालय को हाईस्पीड फोर जी सेवा से जोड़ा जा रहा है। महाविद्यालय में फोर जी सेवा शुरू होने के बाद ऑनलाइन कार्यों का संचालन बिना रुकावट चलता रहेगा। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याएं सुलझाने के लिए वह गंभीर हैं। महाविद्यालय की शिक्षण व्यवस्थाओं को सुधारने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने कहा कि फोर जी सेवा महाविद्यालय के ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्य अनुशासक वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. जीसी पंत ने सभी का आभार जताया। डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने संचालन किया। इस मौके पर युवा नेता सौरभ पंत, अशोक उपरारी, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. नीलाक्षी जोशी आदि रहे।