फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 48 बाल वैज्ञानिकों ने किए शोध पत्र प्रस्तुत

Tue, 12 Dec 2023 11:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ज्ञानदीप इंटर कालेज में बाल विज्ञान कांग्रेस में मंचासीन अति​थि। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तराखंड और जिला विज्ञान प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 48 बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से 11 शोध पत्र राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानदीप इंटर काॅलेज मुख्य अतिथि पूर्व राज्य समन्वयक डॉ. अशोक पंत, जिला विज्ञान सचिव मोहन चंद्र पाठक, सीवीओ डॉ. पंकज जोशी, डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद, बीईओ मूनाकोट सोनी महरा, बीईओ कनालीछीना हिमांशु नौगाई ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने बताया कि जिले से चयनित 11 शोध पत्र 22 दिसंबर को यूकाॅस्ट देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत किए जाएंगे। मूल्यांकन करने वालों में राजेंद्र पांडे, सुनील पांडे, उमेश कोठारी, मंजुला पांडे, मोहन चंद्र पाठक, पंकज जोशी शामिल रहे। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ब्लाॅक विज्ञान समन्वयक करन सिंह थापा ने संचालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जीवन चंद्र जोशी, डॉ. दीपक कापड़ी, होशियार मेहता, हेमा रावत, नीरज जोशी, राजेंद्र साही, नवल चंद्र जोशी, भीम सिंह कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें