फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आग की 21 घटनाओं में 45.25 हेक्टेयर जंगल खाक

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जंगलों में लगी आग बुझाते वन कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में जंगलों में आग की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। जिले में अब तक आग की 28 घटनाओं में 45.25 हेक्टेयर जंगल जल गए हैं। वन विभाग ने लोगों से जंगलों में आग की घटनाओं की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और अस्कोट के जंगलों में आग लगी हुई है। वन विभाग की टीम जंगलों में लगी आग की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। सीमांत जिले में अभी तक सर्वाधिक आग की 21 घटनाएं पंचायती वनों हुई है, जिसमें 34.75 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके अलावा आरक्षित वनों में हुई सात घटनाओं में 10.50 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सिविल वन पंचायतों में आग की एक घटनाएं भी नहीं है। डीएफओ कोको रोसे का कहना है कि आग की घटनाओं की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आग की घटनाओं की जानकारी मिलने पर वन विभाग को संपर्क करने के लिए कहा है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों के जंगलों तक पहुंची आग
पिथौरागढ़। लगातार बढ़ गर्मी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र के जंगलों तक आग पहुंचने लगी है। माइग्रेशन गांव गर्ब्यांग गांव के छंदू तोक में जंगल की आग को बुझाने में एक महिला की बोल्डर के चपेट में आने से मौत हो गई है। शीघ्र बारिश नहीं हुई तो आग की घटनाएं और बढे़ंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें