फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों विधान सभाओं के लिए ईवीएम एवं वीवी पैट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 11अप्रैल को होने वाले लोक सभा निर्वाचन में प्रयोग होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट का आवंटन सोमवार को जिला मुख्यालय के केएनयू जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम से जिले के चारों विधान सभावार कर दिया गया है।
विज्ञापन


मशीनों को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे समेत सभी एआरओ, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले की चारों विधानसभाओं को पुलिस सुरक्षा में भेजा गया। जिन्हें संबंधित विधानसभा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया। मशीनों की शिलिंग का कार्य द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद एआरओ स्तर पर किया जाएगा, जिसमें 42 विधानसभा धारचूला के लिए 240 बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 253 वीवीपैट, 43 विधानसभा डीडीहाट के लिए 192 बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 199 वीवीपैट, 44 विधानसभा पिथौरागढ़ के लिए 190 बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 201 वीवीपैट, एवं 45 विधानसभा गंगोलीहाट के लिए 206 बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट तथा 214 वीवीपैट का आवंटन किया गया है। द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद मशीनों को मतदेय स्थलवार आवंटन किया जाएगा।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, एआरओ पिथौरागढ़ तुसार सैनी, डीडीहाट केएन गोस्वामी, गंगोलीहाट सौरव गहरवार, धारचूला वरुण अग्रवाल, नोडल अधिकारी ईवीएम अखिलेश कुमार शर्मा, प्रभारी ईवीएम डीसी पंत, भाजपा से सुभाष जोशी, कांग्रेस से रजत, यूकेडी से दिलीप धामी, बसपा से राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें