फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर की रेंज नहीं बढ़ाने पर चुनाव बहिष्कार की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत धारचूला तहसील के अधिकांश गांवों में संचार की कोई सुविधा नहीं है। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए लगाए गए टॉवर की रेंज कम होने से पांगला गांव के लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने टॉवर की रेंज नहीं बढ़ाने पर लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


उक्रांद, के जिला उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में कहा है कि पांगला गांव की दूरी तहसील मुख्यालय से 30 किमी है। गांव से पांच किमी की दूरी पर सोसा गांव में बीएसएनएल का एक मोबाइल टॉवर लगाया गया है। कुछ समय तक इस टॉवर से सिग्नल आए। बाद में टॉवर की रेंज कम कर देने से सैकड़ों परिवार संचार सुविधा से महरूम हो गए हैं। आपात स्थिति में सूचना देने के लिए भी ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है।

कई बार मांग करने के बाद भी टॉवर की रेंज नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए हैं। पूरन सिंह ने कहा है कि यदि शीघ्र संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो लोक सभा चुनावों में लोग मतदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें