फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गुणवता में सुधार का करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएनयू राइंका के अध्ययन केंद्र में आयोजित डीएलएड ब्रिज कोर्स की 10 दिनी कार्यशाला का समापन हो गया है। इस दौरान प्रतिभागियों से कार्यशाला में सीखे गए क्रियाकलापों से शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


समापन के अवसर पर अध्ययन केंद्र के संयोजक पीसी पंत ने सीखे गए क्रियाकलापों को विद्यालय स्तर पर प्रयोग कर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने का प्रयास करने को कहा। संदर्भदाता डॉ. कैलाश चंद्र जोशी ने कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों को भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में पाठ योजना तैयार करने, शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार करना, पोर्टफोलियो का विकास, ब्लूप्रिंट्स पर आधारित संतुलित प्रश्नपत्र तैयार करने, सेमिनार प्रस्तुतीकरण का अवलोकन, प्रक्रिया मूल्यांकन में भागीदारी, सामुदायिक क्रियाकलापों को संचालित करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला में 84 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ललित मोहन धामी, चंद्र सिंह चिराल, मुकेश उपाध्याय ने विभिन्न विषयों में परिचर्चा कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें