फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू सेवन से हो रहा है खून का बहाव बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में अब तंबाकू के अधिक सेवन के कारण बीमार हो रहे लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में ही इस तरह के आठ रोगी इस समय भर्ती हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आर्थो वार्ड में धारचूला का खुमती गांव निवासी नर सिंह (39) भर्ती है। वर्ष 2014 में उसका दाहिना पैर काटा गया। तीन दिन पूर्व ही चिकित्सकों को उनका बांया पैर भी काटना पड़ा।

मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की बीमारी के आठ-नौ मरीज भर्ती है। तंबाकू के अधिक सेवन और पर्याप्त खुराक नहीं मिलने से शरीर में खून का प्रवाह बंद हो जाता है। तंबाकू का प्रयोग रोक देने पर बीमारी भी रुक जाती है।
विज्ञापन



निजी क्लीनिक बंद होने से अस्पताल में दबाव
पिथौरागढ़। निजी चिकित्सकों के आंदोलन के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। सर्जीकल वार्ड में 30 की जगह 50 मरीज भर्ती हैं। नगर में छह बड़े नर्सिंग होम और आठ छोटे क्लीनिक हैं।

इनमें प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज इलाज को आते हैं। बड़े नर्सिंग होम में करीब सात आपरेशन प्रतिदिन होते हैं। पिछले तीन दिन से निजी क्लीनिक बंद होने से अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा ने बताया कि सोमवार से मरीजों की तादाद बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें