फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयनाथ मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीराकोट स्थित मलयनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के क्षेत्र के लोगों ने बैठक की। इस दौरान सौंदर्यीकरण किए जाने के साथ ही मंदिर के आंगन को बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी के रवि डसीला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंदिर में पूर्व में प्रतिवर्ष लगने वाले पारंपरिक चतुर्थी मेले को भी प्रतिवर्ष धूमधाम के साथ संपन्न कराया जाएगा। मंदिर में देवता को नवान्न चढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 35 गांवों के लोग आते हैं। मंदिर के सौंदर्यीकरण और आंगन को बढ़ाने के लिए उनसे भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।

मलयनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए तीन किमी कच्ची सड़क और आधा किमी पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस मामले में शीघ्र लोनिवि से मिल डामरीकरण करने का अनुरोध किया जाएगा। विधायक विशन सिंह चुफाल और पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने भी मंदिर के सौंदर्यीकरण में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रकाश बोरा, लवि कफलिया, मनोज साह, ललित भंडारी, चंचल चौहान, हयात सिंह, खड़क सिंह बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें