फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किला रखने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किला रखने की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने प्रदर्शन किया। इसके बाद सोर की जनता की भावनाओं को देखते हुए किले का नाम सोरगढ़ करने संबंधी मांगपत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा गया।

उक्रांद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंदन फोर्ट का निर्माण गोरखा शासकों ने किया था। अंग्रेजी शासकों ने बाद में इसका नाम लंदन फोर्ट रख दिया। कहा कि यह एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। यहां के लोग इस किले का नाम सोरगढ़ किला रखने की मांग कर रहे हैं। जनभावना को देखते हुए शीघ्र इसका नाम सोरगढ़ किला रखना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग नहीं सुनी गई तो उक्रांद और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति आंदोलन को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष जगत मेहता, उक्रांद के जिला महामंत्री मदन पोखरिया, बीडी कोहली, चंद्र सिंह, कुंडल सिंह, मोहन सिंह, भवानी, देवीदत्त, सुभाष जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें