फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के योगेश बने ऊर्जा के हीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऊर्जा बचत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोक संचार एवं विकास समिति के योगेश भट्ट को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऊर्जा के हीरो अलंकरण-2019 से सम्मानित किया है।
विज्ञापन


योगेश ने हरिद्वार जिले के 14 गांवों में 55 हजार एलईडी बल्ब निशुल्क बांटे थे। इसके अलावा गांव के युवाओं और जेल में बंदियों को भी एलईडी बल्ब निर्माण और रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया था। एलईडी बल्ब के चलते 14 गांवों में पिछले एक वर्ष के दौरान 63 लाख यूनिट बिजली बचाई गई।

प्रदेश के गढ़वाल मंडल में स्पैक्स संस्था देहरादून और हीरो मोटोकार्प के माध्यम से ऊर्जस्वी अभियान का संचालन किया गया। प्राथमिक चरण में ऊखीमठ, देहरादून, रुद्रप्रयाग, असीगंगा घाटी (उत्तरकाशी) के चयनित ग्राम सभाओं के प्रत्येक परिवार को चार-चार एलईडी बल्ब निशुल्क बांटे गए।
विज्ञापन


इन बल्बों का निर्माण प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय युवक, युवतियों ने किया। एलईडी की रोशनी से आच्छादित 70 ग्राम सभाओं के बेरोजगार प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार भी सृजन कर रहे हैं। पिथौरागढ़ के योगेश भट्ट को हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। योगेश ने बताया कि विद्युत संरक्षण के साथ ही स्थानीय युवाओं को बल्बों की रिपेयरिंग से स्वरोजगार भी प्राप्त हो रहा है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्पैक्स संस्था के वैज्ञानिक डॉ. बृजमोहन शर्मा, हीरो मोटकार्प के विजय सेठी, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें