फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज हुईं 31 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में एडीएम आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ, इसमें जिले भर से 31 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


जनसमस्याओं में ग्राम भल्या से आए सामाजिक कार्यकर्ता दिलराम ने मलियाल बैंड उपतोला मोटर मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। एडीएम ने कार्यदायी संस्था एडीबी लोहाघाट खंड से आए सहायक अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए। देकुना के बाला सिंह की ओर से तेजम मार्ग के कारण हो रहे भूकटाव की रोकथाम नहीं करने की शिकायत पर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ग्राम सेरी कुम्डार से आए राजेंद्र सिंह ने गांव में भूस्खलन से मकान में पत्थर गिरने, जीआईसी रोड के दिनेश चंद्र पाठक ने प्रसिद्ध कोटगाड़ी मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पैदल मार्ग निर्माण, निजी भूमि पर बिना अनुमति के बिजली के पोल लगाने से संबंधित आवेदन दिए। ग्राम प्रधान खुम्ती विमला देवी ने मोटर मार्ग का निर्माण करने के साथ ही गांवों में क्षतिग्रस्त पैदल पुल और मार्ग की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन


पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने भागीचैरा से शक्तिपुर मोटर मार्ग का पूर्ण निर्माण करने, मनोज भट्ट ने नैनीपातल क्षेत्र में पिथौरागढ़ नगर का कूड़ा डालने के कारण क्षेत्र में हो रहे पर्यावरण संबंधी नुकसान की रोकथाम करने, सुबोध बिष्ट ने नगर में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की रोकथाम करने आदि मामले उठे। इस दौरान डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, लीड बैंक प्रबंधक प्रवीन सिंह गर्ब्याल आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें