फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर लागू हो आरक्षण की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। समानता मंच की बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, एस्ट्रोसिटी एक्ट और पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने पर चर्चा की गई। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में समानता मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इस व्यवस्था से सभी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान 25 नवंबर को अपरान्ह 2.30 बजे से रामलीला मैदान में बैठक करने का निर्णय लिया गया। समानता मंच के सचिव कैलाश पुनेठा ने बैठक में सभी सदस्यों से आवश्यक रूप से प्रतिभाग करने का आह्वान किया। शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, एडवोकेट अजय बोहरा, गिरीश पाठक, प्रवीण रावल, एमपीएस डोभाल, कैलाश पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें