पिथौरागढ़। एनएचएम संविदा कर्मियों को जून से मानदेय नहीं मिलने से उनकी दीपावली फीकी रही। इससे कर्मियों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश है। सीमांत जिले में करीब 150 एनएचएम संविदा कर्मी कार्यरत हैं। इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक में काम करने वाले कर्मी आदि हैं।
इनके अलावा आशा वर्कर, फैसिलेटर, ब्लॉक कोआर्डिनेटर आदि को भी मानदेय नहीं मिला है। एनएचएम संविदा संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भट्ट ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय से बजट आता है, लेकिन अभी यह मिला नहीं है।