फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली सूनी कर गया सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। मसूरीकांठा और रातों बैंड के बीच हुआ बोलेरो हादसा देकुना ग्राम पंचायत के रातों तोक निवासी केदार सिंह की दीपावली सूनी कर गया। अन्य दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी सूरज अपनी बहन कविता के साथ घर से नाश्ता कर स्कूल जाने के लिए जीप में सवार हुए थे, लेकिन उन्हें क्या पता कि घर से महज एक किमी की दूरी पर उनके साथ यह अनहोनी होगी। घटनास्थल पर सूरज का बस्ता उसकी पीठ पर ही था। जिसने भी उसे देखा उसकी आंखें नम हो गई।
विज्ञापन


केदार सिंह की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। उनके तीन पुत्र और एक बेटी है। बड़ी बेटी कविता 11वीं और बेटा सूरज सातवीं में जीआईसी तेजम में, जबकि दो छोटे बेटे गांव के पास ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। रातों से तेजम करीब नौ किमी दूरी पर है। दोनों भाई-बहन वाहन से ही अक्सर विद्यालय आते-जाते थे। बृहस्पतिवार को भी दोनों विद्यालय जाने को जीप में बैठे और हादसा हो गया।

कविता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके पिता केदार सिंह आजीविका के लिए कहीं बाहर काम करते हैं। वह एक वर्ष से घर पर ही थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से अभी पिछले माह ही वह काम की तलाश में फिर से बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज करा रही कविता को अभी यह नहीं मालूम कि दीपावली पर्व में उसका भाई उसे छोड़ कर चला गया है। सूरज को लेकर मां-बाप ने भी काफी सपने संजोए थे। उसकी मौत से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें