फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया है। इससे पूर्व विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। बाद में नगर के विभिन्न हिस्सों में गणपति के जयकारों के बीच झांकी निकाल लोगों को प्रसाद बांटा गया। बाद में रामेश्वर स्थित सरयू नदी में मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन


रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। तीन दिनी महोत्सव के दौरान भगवान गणेश के भजन-कीर्तनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शनिवार को अपरान्ह में गणेश की भव्य झांकी निकाली और मूर्ति को नदी में विसर्जित कर दिया। इस मौक पर रामलीला कमेटी से जुड़े दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें