फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में पांच पदों पर हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में छात्र संघ चुनावों के लिए पहले दिन अध्यक्ष सहित पांच पदों पर एक-एक नामांकन हुआ। छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर महाविद्यालय में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को छात्र संघ अध्यक्ष पद पर दीपक लोहिया ने नामांकन किया। छात्र उपाध्यक्ष पद पर जीतेंद्र सिंह भंडारी, सचिव पद पर भूपेश बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर रमेश चंद्र बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर जगदीश चंद्र पांडेय ने नामांकन किया। छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और इसी सत्र में नव सृजित सांस्कृतिक सचिव के पद पर कोई नामांकन नहीं हुए।

नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में प्राचार्य डॉ.डीएस पांगती, डॉ.पंकज भट्ट, डॉ.गिरीश पंत, डॉ.जेएस गढ़िया ने सहयोग दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ल ने बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे से दिन में एक बजे तक नामांकन होगा। एक से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाएगी। छह सितंबर को जनरल गैदरिंग होगी। आठ सितंबर को चुनाव होंगे।
विज्ञापन


बैंकों में जुटी छात्र-छात्राओं की भीड़
पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ मेें आठ सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के चलते बैंकों में फीस जमा करने वालों की भारी भीड़ हो रही है। महाविद्यालय के चुनाव में फीस जमा और परिचय पत्र मिलने के बाद ही छात्र मतदान कर पाएंगे। इस कारण मंगलवार को बीए, बीएससी द्वितीय के छात्र आईडीबीआई और बीए, बीएससी तृतीय के छात्रों की आईसीआईसीआई बैंक में भारी भीड़ देखने को मिली। ब्यूरो

चुनाव के चलते लग रहा जाम
पिथौरागढ़। छात्र संघ चुनाव के चलते कॉलेज रोड में गहमागहमी बढ़ गई है। मंगलवार को अपटेक तिराहे से महाविद्यालय तक कई बार जाम लगा। जाम के कारण दोनों और वाहनोें की लंबी कतार लग गई। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने चुनाव तक इस सड़क में पुलिस के जवानों को तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें