फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा जगत की पांच विभूतियां सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे की पहल पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में शिक्षा जगत की पांच विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका हाल में आयोजित समारोह में प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, प्रोफेसर रमेश चंद्र पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य हीरा बल्लभ पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य पद्मा दत्त पंत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली की प्रधानाचार्य बसंती मर्तोलिया को सम्मानित किया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने इन लोगों को कुमाऊंनी टोपी, शाल और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। जीजीआईसी ऐंचोली की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए समारोह में पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, तपन रावत, राकेश देवलाल, आशीष सौन, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें