फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीयू कर्मियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीपीयू कर्मियों पर वाहन चेकिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने से आक्रोशित विभिन्न संगठनों के लोगों ने केएमओयू स्टेशन पर सभा की। इस दौरान सीपीयू के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली गई। बाद में लोग पुलिस अधीक्षक से मिले और उनसे भी शिकायत की।
विज्ञापन


पुलिस और सीपीयू की ओर से इन दिनों नगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आए दिन पुलिस की ओर से अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिलने पर सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोगों के केएमओयू स्टेशन पर सभा की। इसमें व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर सिंह महर ने कहा कि नियम-कानूनों का पालन कराया जाए, लेकिन किसी भी नागरिक के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेकिंग के नाम पर अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर में अवैध शराब, चरस, स्मैक का धंधा तेजी से फलफूल रहा है।

खनन बंद होने के बावजूद अवैध रेता, बजरी आ रही है लेकिन इसे रोकने वाला कोई नहीं है। बाद में लोग पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु से भी मिले और उनके समक्ष भी सीपीयू कर्मियों की शिकायत रखी। कहा कि जनता को जागरूक कर नियमों का पालन करना सिखाया जाना चाहिए। इस पर एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सीपीयू कर्मियों को समझाया जाएगा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, यूथ अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, बजरंग दल के सोनम पांडेय, सुरेश बजरंगी, विहिप के जगदीश पांडेय, विनीत पाठक समेत व्यापार संघ के पदाधिकारी और दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें