पिथौरागढ़। स्व. ठाकुर देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता का मंगलवार का मैच विण एफसी ने जीता।
देव सिंह मैदान में मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच विण एफसी और स्यालबाड़ा के बीच हुआ। एक तरफा मैच में विण ने स्यालबाड़ा को 4-0 से हराया। बृहस्पतिवार का मैच एफएफसी और पिथौरागढ़ यूनाइटेड के बीच होगा।
निर्णायक यतीश ओझा, नवीन खत्री, गिरीश जोशी रहे। इस दौरान राजेंद्र सिंह रावत, जितेंद्र महरा, किरन महर, एसएस बिष्ट, नरेंद्र सिंह मेहता, गोपाल सिंह खड़ायत, केएस पाल, डॉ. सुभाष जोशी, आरपी पांडेय, दिनेश जोशी, विनोद रावत, दिनेश कापड़ी आदि थे।