फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्यालबाड़ा ने वैष्णवी राइजिंग को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्व. देव सिंह, चंचल सिंह बिष्ट मालदार चल वैजयंती फुटबाल का बृहस्पतिवार का मैच ट्राइब्रेकर के जरिये स्यालबाड़ा ने 4-3 से जीत लिया।
विज्ञापन


देव सिंह मैदान में मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच वैष्णवी राइजिंग स्टार और स्यालबाड़ा के बीच हुआ। मध्यांतर तक स्यालबाड़ा के गौरव रावत और राइजिंग स्टार के सोनू मेहता ने एक-एक गोल किया। बाद में ट्राइब्रेकर के जरिये मैच का निर्णय किया गया। इसमें स्यालबाड़ा की टीम 4-3 से विजयी रही।
विज्ञापन


निर्णायक चंद्र सिंह धामी, यतीश ओझा, नवीन खत्री रहे। मैच का आंखों देखा हाल विनोद रावत और दिनेश कापड़ी ने सुनाया। शुक्रवार का मैच पिथौरागढ़ यूनाइटेड और जीआईसी के बीच होगा। इस मौके पर आयोजक सचिव किरन महर, ऋषेंद्र महर, केएस पाल, देवेंद्र बिष्ट, अनिल जोशी, प्रकाश भंडारी, देवा लुंठी, मदन माहरा, त्रिलोक बिष्ट, बहादुर चंद, अजय बोरा, भूपेंद्र सिंह चौहान, दिनेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें