फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्पादों को बाजार तक पहुंचाएंगे चैंबर वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना की जिला जलागम समिति पिथौरागढ़ की बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला समूहों का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया। किसानों के जैविक उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए चैंबर वाहन खरीदने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नौ सूक्ष्म जलागम क्षेत्रों के कुल 63 ग्राम पंचायतों में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जलागम विकास परियोजना के निदेशक सीवी त्रिपाठी ने बताया कि नौ ग्राम पंचायतों के 10 रोपण स्थलों में 74 हेक्टेयर क्षेत्र में सामूहिक उद्यान की स्थापना का कार्य किया गया।

उन्होंने बताया कि कौशल विकास के अंतर्गत 191 महिला और 63 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन कर लाभार्थियों को कुल 36.70 लाख की धनराशि वित्तपोषित की गई है। निर्बल वर्ग आजीविका में 268 लाभार्थियों को 64.55 लाख रुपये की धनराशि अनुदान के तहत उपलब्ध कराई गई। निर्बल वर्ग के 50 समूहों के कुल 304 लाभार्थियों को टेंट व्यवसाय, दनकालीन उद्योग, मोमबत्ती निर्माण, मसाला चक्की के माध्यम से आजीविका बढ़ाए के लिए 42.52 लाख रुपये का अनुदान दिया गया।
विज्ञापन


जिपं अध्यक्ष ने किसानों के उत्पादों को बाजार तक लाने के लिए चैंबर वाहन क्रय करने, जीर्णशीर्ण घराटों का सुधार कर बिजली उत्पादन करने को कहा। सीडीओ वंदना ने ग्राम पंचायतों में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कृषि औद्यानिकी क्षेत्र एवं सिलाई कढ़ाई का भी प्रशिक्षण देने को कहा। बैठक में क्षेत्र प्रमुख डीडीहाट जयंती देवी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी वीके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.विद्यासागर कापड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें