फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना शिक्षा कोर का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर (सेना मेडल) रंजन मलिक ने कहा कि शिक्षा सैनिक की बुद्धि और विवेक के विकास के साथ ही कॅरियर को आगे ले जाने में मदद करती है। उचित शिक्षा के बिना कोई भी सैनिक अधूरा है। ऐसे में सेना की शिक्षा कोर सैनिकों को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभा रही है। यह कोर की मेहनत का ही नतीजा है कि भारतीय सैनिकों ने विश्व बिरादरी में अपनी उत्कृष्टता की छाप छोड़ी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्रिगेडियर मलिक पंचशूल बिग्रेड कार्यालय के प्रांगण में सेना शिक्षा कोर के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारतीय सैनिकों के बौद्धिक विकास में कोर के प्रयासों की सराहना की। उम्मीद जताई कि भविष्य में भारतीय सेना को और ऊंचाईयों में ले जाने के लिए कोर का महती योगदान जारी रहेगा। इधर, शिक्षा कोर से जुड़े अधिकारी और जवानों ने स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सेना के बैंड ने विभिन्न राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों पर कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल रोहित शर्मा, कर्नल सुरेश सिंह, कर्नल, एमएस ढिल्लो, कर्नल एमएस वल्दिया, बिग्रेड शिक्षा अधिकारी ले. कर्नल पुष्पेंद्र, पूर्व सैन्य अधिकारी और जिला सैनिक कल्याण समिति सदस्य नरेंद्र चंद, सूबेदार विक्रम सिंह, प्रमोद क्षेत्री, एबी जोशी, पीसी पाठक, विजेंद्र सिंह, डीपी सिंह, निर्मल सिंह, आशुतोष सिंह, अभिषेक त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें