फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने पुरानाथल क्षेत्र में समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक और सरकारी विभागों के अधिकारियों ने मंगलवार को पुरानाथल क्षेत्र में समस्याएं सुनीं। इससे पहले प्रशासनिक टीम ने एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया, जहां गंदगी और अव्यवस्थाएं दिखी। विभाग को केंद्र में मौजूद खामियों को शीघ्र दूर करने को कहा गया। बेलकोट में सस्ते-गल्ले की दुकान का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन


पुरानाथल के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने पेयजल किल्लत का मामला उठाया। जल संस्थान के कर्मियों ने बताया कि गोरघटिया पेयजल योजना में उपलब्ध पानी को रोस्टर के हिसाब से बंटवाया जा रहा है। लोगों ने सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। बताया गया कि नहर की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने पर योजना की मरम्मत की जाएगी।

इस दौरान लो-वोल्टेज, अघोषित विद्युत कटौती का मुद्दा भी उठा। कार्यक्रम में तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. प्रिया सिंह, राजस्व निरीक्षक कमल कोठारी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धीरज जोशी, जीआईसी पुरानाथल के प्रधानाचार्य सर्वजीत राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें