धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला में राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर चल रहा आमरण अनशन उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, आरके पांडेय के प्रयासों से स्थगित हो गया है। ऐरी ने कहा है कि इस मामले को 20 मार्च को गैरसैंण में होने जा रहे धरना, प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर पिछले नौ दिन से उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन चल रहा था। अनशनकारियों से बात करते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आंदोलनकारियों को उनका हक दिलाने तक यूकेडी चैन से नहीं बैठेगी। इस मौके पर राजेंद्र रायपा, दीवान गुंज्याल, भवान बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, लाल सिंह खम्पा आदि मौजूद थे।