फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला टैंक की सफाई कराई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। दौला में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत के बाद जल संस्थान हरकत में आ गया है। जल संस्थान ने दौला पेयजल योजना के टैंक की सफाई कराई।

इसके अंतर्गत टैंक के तल में जमा सिल्ट निकाला गया। इसके बाद साफ पानी की आपूर्ति बहाल हुई। सोमवार को दौला में काफी गंदे पानी की आपूर्ति हुई थी। इससे ग्रामीण भड़क उठे थे। रविवार को ग्रामीण गंदे पानी की बोतल लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जल संस्थान ने पेयजल योजना के टैंक की सफाई करा दी है। ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि टैंक में पानी के साथ सिल्ट और मिट्टी की गर्त जमा हो गई थी। इसके चलते गंदा पानी आया। अब टैंक की सफाई के बाद समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें