फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कर्मचारियों की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग। शिक्षा विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों की शनिवार सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बनोली निवासी छत्रपति पंत (34) पुत्र शेखर पंत को शनिवार सुबह घर पर ही दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें बेड़ीनाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


छत्रपति राजकीय हाइस्कूल रीठारैतोली में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह, नवीन पाठक, समरपाल सिंह आदि अस्पताल पहुंचे। छत्रपति अविवाहित थे।

दूसरी घटना में प्राथमिक विद्यालय नाली में भोजन बनाने के काम के लिए नियुक्त राजेंद्र प्रसाद (40) पुत्र चंद्र राम की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। राजेंद्र अपनी ससुराल खनात गढ़तिर आए थे। राजेंद्र की पत्नी प्रमुली देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे राजेंद्र को बिस्तर से उठाने की कोशिश की गई, लेकिन वह उठे नहीं। बाद में उन्हें भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र के दो छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें