फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रापंविअ की परीक्षा में आधे से अधिक परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के 12 परीक्षा केंद्रों में रविवार को हुई ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की लिखित परीक्षा से 54.92 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में पंजीकृत 4616 अभ्यर्थियों में से 2535 ने परीक्षा दी, 2081 अभ्यर्थी गैर हाजिर थे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय, गगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐंचोली, एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज, मानस एकेडमी दौला, केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज, न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन, मिशन इंटर कॉलेज, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, द एशियन एकेडमी, विवेकानंद इंटर कॉलेज, एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा हुई।

परीक्षा संपन्न कराने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पर्यवेक्षक, 12 केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए थे। आयोग के अनुसचिव राजन नैथानी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के नोडल अधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमैट्रिक मशीन और जैमर प्रयुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें