फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदलने लगेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में शनिवार की सुबह से ही आसमान पर हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को देर रात से कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई है। शनिवार सुबह जिला मुख्यालय में तेज हवा चली। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 घंटे में बारिश होने पर तापमान में और गिरावट आएगी। मुनस्यारी में शनिवार का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 11 फरवरी की रात से मौसम में बदलाव आएगा। 12 फरवरी को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं पर हल्की और मध्यम स्तर की बारिश होगी। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। 13 फरवरी की सुबह तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार बनी रहेगी। इस बीच जिला प्रशासन ने मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए सभी तहसीलों को अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बर्फबारी के कारण बंद होने वाली सड़कों पर पहले से इंतजाम करने को कहा है। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि सड़क पर यातायात को हर हाल में बनाए रखा जाए। आईटीबीपी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बर्फबारी के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बर्फबारी पर निर्भर करेगा स्कीइंग प्रशिक्षण
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। खलियाटॉप में 14 फरवरी से प्रस्तावित स्कीइंग प्रशिक्षण बर्फबारी पर निर्भर करेगा। पंडित नैनसिंह पर्वतारोहण संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने कहा कि यदि 12 और 13 फरवरी को पर्याप्त मात्रा में बर्फ गिर जाती है तो 14 फरवरी से स्कीइंग प्रशिक्षण आसानी से शुरू किया जाएगा। अच्छी बर्फबारी होने पर प्रशिक्षण 15 दिन तक चलेगा। इस समय खलियाटॉप में नाममात्र की बर्फ है। इसमें ज्यादा दिन तक स्कीइंग प्रशिक्षण चला पाना संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के आधार पर ही स्कीइंग प्रशिक्षण की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें