फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेड़ीनाग में भी फेंकू पकौड़ा स्टाल लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेरोजगारों को पकौड़ा बेचने की सलाह पर प्रतिक्रिया जारी है। बुधवार को बेड़ीनाग में फेंकू पकौड़ा स्टाल लगाकर प्रधानमंत्री की इस सलाह का विरोध किया और कहा कि देशवासियों को अच्छे दिनों का सपने दिखाने वाले प्रधानमंत्री ने आखिरकार युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। प्रधानमंत्री को बेरोजगारों की मजबूरी का ऐसा उपहास नहीं उड़ाना चाहिए।
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में एकत्र युवाओं एवं अन्य लोगों ने कहा कि मोदी सरकार का अब तक हर फैसला लोगों को परेशानी में डालने वाला रहा है। नोटबंदी, जीएसटी के बाद कई उद्योग बंद हो गए और हजारों नौजवानों को नौकरी गंवानी पड़ी है। देश के नौजवानों को बेहतर भविष्य का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री अब उनको पकौड़ा बेचने की सलाह देकर मजाक उड़ा रहे हैं।

यहां शहीद चौक पर लगाए गए स्टाल से कई लोगों ने पकौड़े खरीदे। हेम पंत ने कहा कि यह धनराशि दिव्यांग बच्चों की मदद में खर्च की जाएगी। इस दौरान बलवंत सिंह धानिक, त्रिलोक सिंह, संतोष उप्रेती, चंदू पंत, प्रेम राम, संतोष पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें