फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड जारी, बारिश की कोई संभावना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मौसम विभाग ने बुधवार को फिर से संकेत दिया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड का असर बना है। बुधवार को जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और यह 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान थोड़ा सुधरा है। बुधवार को मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में गलन वाली ठंड पड़ रही है। सुबह के समय पाला गिरने से तापमान में गिरावट आ रही है।

इस बीच मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा। 23 जनवरी के बाद एक बार फिर बादलों की आवाजाही होने लगेगी। उस समय ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना बन सकती है। इस बीच लंबे समय से बारिश न होने के कारण सभी जगह सूखी ठंड का असर बढ़ गया है। नमी का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। जिले में 24 सितंबर के बाद बारिश लगभग बंद है। इस कारण स्थिति ज्यादा गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन


सूखी ठंड से होने लगी बीमारियां
पिथौरागढ़। सूखी ठंड के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ज्यादातर लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी, दमा जैसी बीमारियां होने लगी हैं। वातावरण में फैली धुंध से भी बीमारियों का असर बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में रोजाना सर्दी, जुकाम, खांसी से परेशान कम से कम 50 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यदि लोग ठंड के मौसम में थोड़ी असावधानी करेंगे तो उनको बीमारियां घेरने लग जाएंगी। इस मौसम में धूल और ठंड से बचाव के उपाय करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें