फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में देरी पर लोग नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। क्वारबन, बिलाई, सौनगांव के लोगों ने अशोकनगर-भाटीगांव-बेलतड़ी-क्वारबन सड़क निर्माण के काम में देरी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सड़क का काम जल्द पूरा कराने की मांग करते हुए वित्त एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इस सड़क का निर्माण कार्य 15 साल से चल रहा है, लेकिन अब तक सड़क का काम पूरा नहीं हुआ। इन सालों में सड़क भाटीगांव तक ही पहुंची है। जो सड़क बनी है, उसकी गुणवत्ता भी काफी खराब है। बताया कि सड़क पर हॉटमिक्स के टेंडर हो गए हैं, लेकिन हॉटमिक्स का काम नहीं किया जा रहा है। यह मामला प्रशासन के साथ ही संबंधित विभाग के सामने कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने सड़क का काम पूरा न होने और सड़क पर हॉटमिक्स न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। मंत्री ने डीएम सी रविशंकर को काम पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने के आदेश दिए हैं। ज्ञापन पर बिलाई के प्रधान कुंदन बोहरा, सौनगांव की प्रधान रेनू भट्ट, क्वारबन की प्रधान दीपा रावत, मनोज कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन टम्टा, अशोक भट्ट, प्रकाश बेलाल, रमेश बोहरा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें