फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहिता, ललित ने जीती 1500 मीटर की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत विण विकासखंड की प्रतियोगिताओं में रविवार को अंडर-19 के मुकाबले हुए। 1500 मीटर दौड़ में महाविद्यालय की मोहिता रावल ने पहला, अंजलि गोस्वामी ने दूसरा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रियंका नाथ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ महाविद्यालय के ललित सिंह बिष्ट ने जीती। हिमालया पब्लिक स्कूल के हिमांशु वल्दिया दूसरे, थरकोट के सचिन कोहली तीसरे स्थान पर रहे। बालकों की 200 मीटर दौड़ में थरकोट के पारस सिंह, डानबास्को के योगेंद्र चंद, ग्रीनवैली के मोहित सिंह, 400 मीटर दौड़ में विवेकानंद के नवीन कोरंगा, थरकोट के पारस, बालिका वर्ग में महाविद्यालय की दीपा चंद, एसवीएम की भावना राज, महाविद्यालय की नेहा पांडेय, 800 मीटर बालक वर्ग में मिशन इंटर कॉलेज के रितिक जोशी, थरकोट के पारस, विवेकानंद के नवीन कोरंगा, बालिका वर्ग में राबाइंका की प्रियंका, महाविद्यालय की अंजलि, जीआईसी रोड़ीपाली की सपना, ऊंची कूद में थरकोट के पारस, बियरशीबा के अभिषेक, बियरशीबा के मनीष ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता दीपांक वर्मा ने जीती। सूरज उप विजेता रहे। गोला क्षेपण में सचिन कुमार पहले, पारस दूसरे स्थान पर रहे। निर्णायक ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, अभिषेक वर्मा थे। इस दौरान जिला खेल समन्वयक (माध्यमिक) भूपाल चुफाल, ब्लॉक खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, त्रिभुवन कन्याल, दीप चंद राजा, भरत सिंह, दीपेंद्र बोहरा, दीपक उप्रेती, राजेश उप्रेती आदि मौजूद थे। संचालन भाष्करानंद जोशी ने किया।
विज्ञापन


सुनील ने 100 मीटर की रेस जीती
डीडीहाट। खेल महाकुंभ के तहत डीडीहाट विकास खंड की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रविवार को हुई बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनील कुमार, बालिका वर्ग में तनुजा ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रवींद्र सिंह, बालिका वर्ग में प्रियंका कन्याल विजेता रहीं। बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में क्रेशयुल सिंह अव्वल रहे। कबड्डी प्रतियोगिता धनियाखान के नाम रही। बालिका वर्ग की गोला क्षेपण प्रतियोगिता में सोनी बोरा ने जीत हासिल की। चक्का क्षेपण में होशियार सिंह खोलिया ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी देवकी नंदन पंत, किशोर शाह, वीरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, विक्रम बिष्ट, भूपेंद्र खोलिया, अशोक खड़ायत, मान सिंह खोलिया आदि सहयोग दे रहे हैं।

मोनिका ने चैंपियनशिप हासिल की
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में चल रहे ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ की अंडर-17 खेल प्रतियोगिता में मोनिका टम्टा चैंपियन रहीं। 100 मीटर दौड़ अक्षय सिंह, बालिका में मोनिका टम्टा विजयी रहीं। 200 मीटर में अभिषेक कुमार, बालिका में मोनिका टम्टा, 400 मीटर दौड़ में भगवान सिंह, मनीषा, 1500 मीटर में नीरज सिंह, मोनिका टम्टा पहले स्थान पर रहीं। गोला क्षेपण में रवींद्र सिंह, ज्योति, लंबी कूद में पवन सिंह, विनीता भाटिया, ऊंची कूद में जगदीश कार्की, पूजा रौतेला, चक्का क्षेपण में रवींद्र सिंह, ज्योति जीते। बालक वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत जाखनी उप्रेती की टीम जीती। बालिका वर्ग में न्याय पंचायत हाट ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी केके पंत, जीआईसी गंगोलीहाट के प्रधानाचार्य शिवदयाल, सुरेश चन्याल, मोहन राम टम्टा, राजेंद्र बोरा, कवींद्र मोहन पाठक, षष्टी रावल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें