फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कालेज, विण और मूनाकोट ए सेमीफाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स कॉलेज, विण और मूनाकोट-ए खेल विभाग की 17 वर्ष से कम आयु के बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला क्वाटर फाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज और मुनस्यारी के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। मध्यांतर के बाद स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ने एक और गोल कर मुकाबला 2-1 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला धारचूला और विण के बीच हुआ।

एकतरफा मुकाबले में विण ने धारचूला को 9-0 से हराया। विजेता टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। मूनाकोट ए पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद आर्या थे। निर्णायक यतीश ओझा, गोपाल सिंह मेहता, मनोज ऐर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया प्रतियोगिता का चौथा क्वाटर फाइनल गंगोलीहाट और मूनाकोट-बी के बीच 16 नवंबर की सुबह खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले और फाइनल मुकाबला भी बृहस्पतिवार को ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें