फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के फर्जी जॉब कार्डों की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील दिवस में मनरेगा में फर्जी जॉबकार्ड बनाने का मामला सामने में आने के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जांच के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि यह मामला गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच का काम एसडीएम को सौंपा गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को विकासखंड सभागार में आयोजित तहसील दिवस में 36 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी सी रविशंकर के सामने राज्य आंदोलनकारी महेश चंद्र पंत ने राज्य स्थापना दिवस से पहले आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र देने का मामला रखा। नगर में पिछले चार महीने से आधारकार्ड बनाने का काम बंद होने की जानकारी भी डीएम को दी गई। डीएम ने आदेश दिया कि शीघ्र आधार पंजीकरण केंद्र की स्थापना की जाए।

वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने का मामला आने पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि तुरंत पेंशन का भुगतान करें। सीमा सड़क संगठन द्वारा हचीला में सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना को तोड़ने का मामला उठा। अटलगांव में नई पेयजल योजना, आपदा से कई सिंचाई की नहरों के बंद होने, ओड़ गांव में हो रहे भूस्खलन के कारण पूरे गांव का पुनर्वास करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


नगर में विद्युत बिल संग्रह केंद्र खोलने, आदीचौरा-घनघूरा पेयजल योजना को शीघ्र सही करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होमगार्ड की तैनाती करने, अस्पताल में महिला डॉक्टर की तैनाती करने, नगर की लिफ्टिंग पेयजल योजना को शीघ्र बनाने की मांग को तहसील दिवस में रखा गया। वहीं जिलाधिकारी ने सभी विभागों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में एसडीएम विवेक प्रकाश सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें