फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम विभाग के रवैये से नेपाल के अधिकारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट सीमा पर तैनात भारतीय कस्टम विभाग के अधिकारियों के रवैये से नेपाल के अधिकारी नाराज हैं। नेपाल के व्यापारियों को परेशान करने के मुद्दे पर बातचीत के लिए नेपाल के अधिकारियों का एक दल शीघ्र ही पिथौरागढ़ जाएगा। नेपाल के व्यापारियों ने काफी परेशान होने के बाद बुधवार को बैतड़ी के एसडीएम से इस मामले की शिकायत कर दी है। कहा कि ठीक त्योहार के समय जिस तरह भारतीय कस्टम विभाग के अधिकारी नेपाल के व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं, उससे व्यापार पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट पुल के पास भारतीय कस्टम विभाग की चौकी है। यहां पर कस्टम विभाग के अधीक्षक का कार्यालय है। एक माह पहले यहां नए कस्टम अधीक्षक की तैनाती हुई है। पूर्व कस्टम अधीक्षक ओपी तिवारी को व्यापारियों के आंदोलन और शिकायत के बाद हटाया गया था। नेपाल के व्यापारियों का आरोप है कि नए कस्टम अधीक्षक का रवैया भी ठीक नहीं है।

नेपाल के साहिलेक के व्यापारी देवराज पांडे ने बैतड़ी के एसडीएम को लिखे पत्र में कहा है कि भारतीय कस्टम विभाग के अधिकारी परेशान और अभद्रता करते हैं। बुधवार को बैतड़ी वाणिज्य संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम दीपक आचार्य से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। एसडीएम दीपक आचार्य ने बताया कि इस मुद्दे पर अधिकारियों का एक दल पिथौरागढ़ जाकर जिलाधिकारी से मिलेगा और नेपाल के व्यापारियों को परेशान करने वालों पर कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें