फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव-कुश ने हनुमान को बनाया बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में चल रहे लव-कुश कांड में अश्वमेध यज्ञ के घोड़े को छुड़ाने के लिए पहुंचे लक्ष्मण से लव-कुश का संवाद होता है। लव-कुश भरत, सुग्रीव, अंगद को मूर्छित कर देते हैं और हनुमान को बंदी बना लेते हैं।
विज्ञापन


घोड़े को छुड़ाने पहुंचे जामवंत को लव-कुश तीर के प्रहार से अयोध्या भेज देते हैं। भगवान राम स्वयं वन जाने का निर्णय लेते हैं। वहीं कुश बंदी बनाए गए हनुमान को माता सीता के पास वाल्मीकि आश्रम ले जाते हैं। सीता और हनुमान का मिलन होता है। सीता हनुमान को बंधनमुक्त कराती हैं।

उधर, वन में भगवान राम का लव के साथ मिलन होता है। लव भगवान राम से माता सीता को अयोध्या से निकालने पर सवाल करते हैं। लव-कुश कांड का मंचन जेबीएसजी इंटर कॉलेज के आयोजन और रामलीला कमेटी के निर्देशन में हो रहा है। लव-कुश कांड को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें