फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका, एसएसबी और आरसी स्कूल ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान चला। नगरपालिका, एसएसबी के साथ ही आरसी पब्लिक स्कूल ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की निगरानी में उल्का देवी मंदिर से सेरागांव, घंटाकरण से लुंठ्यूड़ा की ओर, महात्मा गांधी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में जैविक, अजैविक कूड़ा अलग-अलग रखें तो मोहल्ला स्वच्छता कर्मी कूड़ा उठाएगा। 55वीं वाहिनी एसएसबी के 230 जवान/अधिकारियों ने नगर के सिल्थाम, जिला अस्पताल रोड, डाकघर, नगरपालिका, जिला पुस्तकालय, रोडवेज स्टेशन, अपटेक तिराहा, विकास भवन, टकाना आदि स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन


वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अशोक शर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा संकल्प के साथ एसएसबी स्वच्छता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। आरसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नगर के लुंठ्यूड़ा वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यालय की प्रबंधक हेमा पुनेड़ा के नेतृत्व में लोगों से स्वच्छता के संकल्प पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें