फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने किया स्वच्छता कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य वित्त की मद में की गई कटौती वापस लेने, प्रधानों का मानदेय पांच हजार रुपये करने समेत कई मांगों लेकर आंदोलित ग्राम प्रधानों ने सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर एक अक्तूबर से प्रस्तावित स्वच्छता पखवाड़े का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे प्रधानों ने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को 30 सितंबर तक का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में मांग पूरी नहीं होती तो गांवों में चलने वाले स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग नहीं किया जाएगा। प्रधानों का कहना है कि सरकार इन मांगों को पूरा करने के लिए लगातार टालमटोल कर रही है। इससे गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों के रुख से स्वच्छता अभियान को झटका लगने की आशंका है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान देवी दत्त, टाइगर खड़ायत, नीलांबर जोशी, कैलाश जोशी, सुरेश कसनियाल, बिंदु देवी, आनंद सिंह, किशन सिंह, अशोक भट्ट, योगेश जोशी आदि थे। डीएम सी रविशंकर ने प्रधानों का ज्ञापन प्राप्त किया और अपने स्तर से शासन को अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें