फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज के लिए जुटे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा की नमाज के लिए जुटे हजारों लोग
विज्ञापन

पिथौरागढ़/थल। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को आयोजित अलविदा नमाज में पुराना बाजार स्थित मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग जुटे। मस्जिद में जगह कम होने के कारण लोगों ने सड़क पर बैठकर भी नमाज अदा की। थल में नमाजियों ने सलीम अहमद के आवास पर एकत्र होकर नमाज पढ़ी।

जिला मुख्यालय में पेश-ए-इमाम अब्दुल हफीज ने नमाज पढ़ाई और मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने सभी से भाईचारे के साथ रहने की गुजारिश की। जिला मुख्यालय में होने वाली नमाज में आसपास के कस्बों से मुस्लिम समाज के लोग जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलविदा नमाज को देखते हुए पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया गया था। अब लोगों को चांद दिखने का इंतजार है। उसके बाद ईद मनाई जाएगी। थल में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की। बेड़ीनाग, जौलजीबी और धारचूला में भी अलविदा की नमाज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें