एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
पिथौरागढ़। 80 यूके बटालियन एनसीसी का दस दिनी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में शुरू हो गया है। शिविर में देहरादून, नैनीताल, रुड़की और पिथौरागढ़ के 652 कैडेट भाग ले रहे हैं।
शिविर का उद्घाटन करते हुए कर्नल एमडी शर्मा ने कहा कि शिविर के माध्यम से चरित्र का विकास किया जाए और उसे अपने जीवन में अपनाया जाए। कैडेट को विभिन्न तरह की जानकारियां दी जा रही है। नैनीताल, देहरादून और रुड़की से पहुंचे कैडेट सिर्फ फायरिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
शिविर को संपन्न कराने में मेजर आरती तिवारी, ले. हरीश सिंह बिष्ट, ललित टम्टा, जीवन कापड़ी, थर्ड आफीसर विनय भट्ट, मनमोहन धामी, किशोर चंद्र पाटनी, सुभाष जोशी, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह आदि सहयोग दे रहे हैं।