फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लोक अदालत में 411 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 08 Mar 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत में 411 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज और सदस्य निशांत पुनेड़ा ने 11 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान एक वैवाहिक वाद सहित तीन आपराधिक शमनीय मामलों में 6,81,000 रुपये, एनआई एक्ट के तीन वाद में 1,75,000 रुपये, विद्युत वाद के चार मामलों में 67,274 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह और सदस्य विनोद सिंह मतवाल ने 79 मामलों का निस्तारण किया। उन्होंने आपराधिक मामलों के तीन, एनआई एक्ट के 12 मामलों का निस्तारण कर 27,80,833 रुपये का प्रतिकर दिलाया। इसके अलावा कामगार प्रतिकर वाद में एक मामले में 14,77,950 रुपये, एमवी एक्ट के 63 मामलों में 91,300 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आरती सरोहा और सदस्य विजेता माहरा ने दो आपराधिक शमनीय, एक एनआई एक्ट मामले का निस्तारण कर 7,00,000 रुपये, एक वैवाहिक वाद में 1,65,000 रुपये और दो दीवानी वादों का निस्तारण कर 18,50,709 रुपये, एमवी एक्ट के 20 मामलों का निस्तारण कर 26,000 रुपये का सेटलमेंट किया। बैंक ऋण संबंधी 29 प्री लिटिगेशन मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कर 12,43,669 रुपये प्रतिकर दिलाया गया।
विज्ञापन

सिविल जज (जूनियर डिविजन) ने एक आपराधिक शमनीय मामले और एनआई एक्ट का निस्तारण किया। इसमें 1,00,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। चार वैवाहिक मामलों में 1,27,000 रुपये, एक अन्य दीवानी वाद और तीन एमवी एक्ट का निस्तारण कर 3,000 का सेटलमेंट किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने चार आपराधिक शमनीय, दो एनआई एक्ट का निस्तारण कर 6,00,000 रुपये का सेटलमेंट किया। इसके अलावा एक वैवाहिक मामला सहित 14 एमवी एक्ट का निस्तारण कर 13,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जूनियर डिविजन) अवंतिका सिंह चौधरी और सदस्य कुंदन सिंह बिष्ट ने 51 मामलों का निस्तारण किया।
उन्होंने चार आपराधिक शमनीय मामले और चार एनआई एक्ट का निस्तारण कर 5,35,000 रुपये का प्रतिकर दिलाया। एक वैवाहिक मामला, आठ एमवी एक्ट का निस्तारण कर 37,100 रुपये का सेटलमेंट किया गया। डीडीहाट के बैंक ऋण संबंधी 34 प्री-लिटिगेशन मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इसमें 21,47,864 रुपये का सेटलमेंट हुआ।
सिविल जज (जूनियर डिविजन) रजनीश मोहन और सदस्य मनोज सिंह रावल ने 37 मामलों का निस्तारण किया। उन्होंने दो आपराधिक शमनीय मामलों और एक एनआई एक्ट का निस्तारण कर 1,00,000 रुपये, 17 एमवी एक्ट का निस्तारण कर 23,000 रुपये का सेटलमेंट किया गया। गंगोलीहाट के बैंक ऋण संबंधी 17 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज (जूनियर डिविजन) नवीन राणा और सदस्य अजीत सिंह ग्वाल ने 147 मामलों का निस्तारण किया।
उन्होंने एक आपराधिक शमनीय मामला और एनआई एक्ट के मामले में निस्तारण करते हुए 1,50,000 रुपये का सेटलमेंट किया। 85 एमवी एक्ट का निस्तारण कर 1,20,500 रुपये का सेटलमेंट किया गया। धारचूला के बैंक ऋण संबंधी 58 प्री-लिटिगेशन मामलों का समझौते के आधार पर निस्तारण करते हुए। 22,87,822 रुपये का सेटलमेंट कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें