फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट,कनालीछीना, धारचूला के 49 ग्राम पंचायतों के बच्चों पास नहीं है स्मार्ट फोन

विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपती वीरांगना संगठन की महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वीरांगना ग्राम पंचायत महिला जनप्रतिनिधि संगठन ने जिले के डीडीहाट, कनालीछीना और धारचूला ब्लॉक की 49 ग्राम पंचायतों में सर्वे किया। पाया गया कि तीनों ब्लॉकों के प्राथमिक स्कूलों के 40 प्रतिशत और कक्षा 6 से 12 तक के 30 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए स्मार्ट फोन नहीं हैं। संगठन ने ऑनलाइन शिक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के चलते बच्चों की पढ़ाई चौपट हो पा रही है।
जिले के डीडीहाट, कनालीछीना और धारचूला के 49 ग्राम पंचायतों के प्राथमिक विद्यालय के 40 प्रतिशत और कक्षा 6 से 12 तक के 30 प्रतिशत बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं है। उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। इस मौके पर गंगा बसेड़ा, नेहा पाल, ज्योति पाठक, रेखा चौहान, हिमानी पाल, ललिता चंद नवीन शर्मा मौजूद रहे।
वर्कशीट बनाकर पढ़ाएंगे बच्चों को
पिथौरागढ़। जिले के संचार सेवा विहीन क्षेत्रों में अब शिक्षक विद्यार्थियों को वर्कशीट बनाकर पढ़ाएंगे। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के आठ विकासखंडों के कई गांवों में संचार सुविधा और बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने आदेश जारी किया है।
सीमांत जिले के कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में 35 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सीमांत जिले के धारचूला, झूलाघाट, डीडीहाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित कई विकासखंडों के गांवों में संचार सुविधा नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने ऐसे गांव, जहां नेटवर्क की दिक्कत हैं। वहां नियुक्त अध्यापकों को वर्क शीट बनाकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में दिक्कत न हो। शिक्षा विभाग के प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।
नए प्रवेश के लिए स्कूल प्रबंधन से कर सकते हैं संपर्क
पिथौरागढ़। कोरोना के कारण इस साल स्कूल नहीं खुल पाए हैं। नई कक्षाओं में प्रवेश भी नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके जुकरिया ने बताया कि यदि किसी बच्चे का नई कक्षाओं में प्रवेश कराना हो तो इसके लिए संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य या फिर स्कूल प्रबंधन कमेटी संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश होने के बाद बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ भी मिलेगा। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें