बड़ाबे, ग्यालपानी चौबाटी संतापोखरी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिय?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बड़ाबे-ग्यालपानी-चौबाटी-संतापोखरी सड़क निर्माण की मांग तेज हो गई है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण की मांग की है।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिपं सदस्य रुकमणि देवी के नेतृत्व में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि शासन से 2011 में सड़क स्वीकृत हो गई थी, जो अब तक नहीं बन पाई है। सड़क का निर्माण नहीं होने से मूनाकोट विकासखंड के बड़ाबे, ग्यालपानी, चौबाटी और विण विकासखंड ने संतापोखरी, निशनी गांवों के लोग परेशान हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सड़क नहीं होने से ग्रामीण अपने उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में अंशुल जोशी, विनोद चंद्र, उम्मेद सिंह मेहता, लक्ष्मण चंद्र, त्रिलोक राणा, रमेश जोशी, पंकज जोशी, दीपक चंद्र जोशी, जनक चंद, अर्जुन चंद, किशन चंद, शेर सिंह मेहता, भुवन जोशी, मोहन सिंह राणा आदि थे।