पिथौरागढ़ नगरपालिका में पर्यावरण मित्रों को मिठाई देते ईओ मनोज दास। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
कोरोना वायरस के खौफ के बीच नगर में सफाई व्यवस्था, दवाइयों के छिड़काव में लगे सफाई कार्मिकों के लिए पालिका प्रशासन को अन्नपूर्णा मिष्ठान प्रतिष्ठान की ओर से 40 किलो मिठाई उपलब्ध कराई गई।
नवरात्र को देखते हुए अन्नपूर्णा मिष्ठान के देवकीनंदन जोशी, दिनेश जोशी ने खोया और अन्य सामग्री मंगाई थी। इसी बीच लॉकडाउन के चलते बाजार बंद हो गई। प्रतिष्ठान स्वामियों ने मिठाई बनवाकर उसे कोरोना वायरस की जंग लड़ रहे कार्मिकों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज दास, सभासद किशन खड़ायत ने सफाई कार्मिकों को मिठाई बांटी। इस मौके पर दिनेश जोशी, शंकर खड़ायत, विकास कुमार, सुंदर, रवि, गोलू, महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।